हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : हापुड़ की सिद्धपीठ मां चंडी मंदिर की गुल्लक 29 माह बाद खुलने पर ग्यारह गुल्लकों से 37 लाख 53 हजार 370 रुपए मंदिर समिति को मिले है। यह भक्तों की मां चंडी के प्रति अटूट श्रद्धा व आस्था का प्रतीक है। यह धनराशि अभी और बढ़ेगी, क्योंकि रेजगीरी व कटे-फटे नोटों को गिनती अभी शेष है।
श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद आलू वाला ने बताया कि जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह की अगुवाई में शुक्रवार की दोपहर को शुरु हुई और करीब 16 घंटे बाद शनिवार की भोर में समाप्त हुई।
करीब 16 घंटे तक चली नोटों की गिनती में ग्यारह गुल्लकों से 37 लाख 53 हजार 370 रुपए मिले है। जिनमें दो डालर तथा एक ही भक्त द्वारा 51 हजार रुपए गुल्लक में डाले गए, भी शामिल है। यह मां चंडी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है। गुल्लकों से प्राप्त धनराशि को गिनने में करीब तीस लोगों को लगाया गया। प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि रेजगारी के 21 कट्टे व कटे-फटे नोटों की गिनती होना बाकी है। रेजगारी व कटे-फटे नोटों की गिनती 18 अगस्त को होगी। फिलहाल रेजगारी व इन नोटों को बैंक के स्ट्रांग रुम में रखवा दिया गया है।
GPS से रखें अपने वाहन पर नजर: 8979003261, 8126293996































