👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन दिनों लोगों को गले में खराश और सूखी खांसी की वजह से काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। हापुड़ के सरकारी अस्पतालों में पिछले 30 दिनों में 15,000 कफ सिरप बंट गए हैं। अधीक्षकों ने दवाओं की उपलब्धता को लेकर पत्राचार भी किया है। सीएमओ का कहना है कि दवाओं की कमी नहीं होगी।
एच-3, एन-2 इंफ़्लूएंजा के खतरे के बीच जनपद हापुड़ में सूखी खांसी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को गले में खराश की भी शिकायत हो रही है। पिछले 30 दिनों के अंदर सरकारी अस्पताल में 15,000 कफ सिरप बंट गए हैं। फ़िलहाल 5 से 7 दिन का दवाओं का स्टॉक बचा है जिसके लिए अधीक्षकों ने पत्राचार भी किया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























