हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई हुई। बाबूगढ़ थाने में एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह, सीओ सिटी अशोक सिसोदिया और बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने शिकायतें सुनी जहां पर एक शिकायत आई जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
धौलाना थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा शिकायत सुनने के लिए पहुंचे लेकिन त्योहारों के चलते कोई शिकायत नहीं पहुंची जबकि कपूरपुर थाने में गांव सिरोधन में चकरोड पर अवैध कब्जे से जुड़ी एक मात्र शिकायत आई। वहीं पिलखुवा में भी एक ही शिकायत आई, गढ़मुक्तेश्वर की बात करें तो थाना गढ़मुक्तेश्वर में तीन शिकायतें आई जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि दो समस्याओं के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए। कोतवाली सदर हापुड़ में तहसीलदार जयप्रकाश, निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने समस्याएं सुनी जहां चार शिकायतें आई। सभी का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। हाफिजपुर थाने में दो शिकायतें आई जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।






















