जैन मिलन द्वारा मासिक मिलन तथा होली मिलन समारोह आयोजित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन द्वारा सन्त भवन, जैन लोक पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह मे सरोज जैन, मंजू जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, अनीता जैन, प्रवीण जैन, निशा जैन, नवीशा जैन, पर्व जैन, आनन्द जैन, औजस जैन, साची जैन द्वारा भजन तथा नृत्य के द्वारा नित्य देवदर्शन, जैन धर्म के 24 तीर्थकरों की प्रस्तुति की गयी। कवि विकास त्यागी तथ महावीर वर्मा मधुर ने काव्यपाठ किया। जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय, दिगम्बर जैन समाज, श्वेतांबर जैन समाज, महिला जैन समाज, जैन मिलन, महिला जैन मिलन सुमति, पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शंकर गंज जैन मंदिर, आचार्य विधासागर पाठशाला,जैन कन्या पाठशाला इन्टर कालेज की समिति के पदाधिकारियों को पटका ओढाकर णमोकार महामंत्र का लैमिनेटिड चित्र देकर सम्मानित किया गया। णमोकार मंत्र के लैमिनेटिड चित्रों का सौजन्य जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने किया। समारोह की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने की तथा संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन तथा प्रमोद कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, पक्षी औषधालय समिति के महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, मंत्री आकाश जैन, जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन, आशीष जैन, हिमांशु जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, डाoरेखा जैन, प्राची जैन, रीमा जैन, कनिका जैन, वन्दना जैन, श्वेता जैन आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
































