VIDEO: पूरे प्रदेश में फैला मॉनसून, हापुड़ में आने वाले दिनों में होगी जबरदस्त बारिश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जनपद हापुड़ में भी सोमवार की सुबह बारिश के बाद दोपहर के समय एक बार फिर बारिश हुई। मौसम विभाग की बात करें तो उसने अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिए हैं। सोमवार को हापुड़ में अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री रह गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होगी।
आपको बता दें कि रविवार को मानसून ने पूरे प्रदेश में प्रवेश कर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते यूपी में काफी तेजी से मानसून आया है। पूर्वी यूपी से मानसून ने प्रदेश में एंट्री की है जिसने 12 घंटों में पूरे प्रदेश को भिगो दिया।








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!