
बंदरों ने तीन छात्राओं को घेरकर काटा, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों के साथ-साथ बंदर भी लगातार खूंखार होते जा रहे हैं जो राहगीरों, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, दुकानदारों सभी पर हमला कर रहे हैं। आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान है जिन्होंने इन्हें पकड़वाने की मांग की है। साथ ही स्थाई समाधान निकालने की मांग भी की है। हापुड़ के पक्का बाग स्थित मंडी में बंदरों ने तीन छात्राओं को घेर लिया और तीनों को बंदरों ने काट लिया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने किसी तरह उन्हें बचाया। इस दौरान तीनों छात्राएं घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार एकेपी इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे साइकिल से हापुड़ के पक्का बाग स्थित मंडी पहुंची। जब वह साइकिल खड़ी कर रही थी। तभी तीन छात्रों पर बंदरों ने हमला बोल दिया। छात्रा अंकिता, मोनिका, और रुचि की साइकिलों को बंदरों ने गिरा दिया और उनके पीछे दौड़ने लगे। छात्राओं ने किसी तरह खाली पड़े प्लॉट में घुसकर खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन बंदर वहां भी पहुंच गए और उन्होंने तीनों को काटा। इस घटना से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























