👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सोटावली में एक बंदर तारों की चपेट में आने से घायल हो गया जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इस दौरान सड़क पर बंदर इकट्ठा हो गए जो अपने साथ मृत बंदर को ले गए। आपको बता दें कि इस दौरान क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी रही और लोगों ने अपने घरों के बाहर निकलने में परहेज किया।
मामला शुक्रवार का है जब एक बंदर तारों की चपेट में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बंदर की मौत से सड़क पर उतरे बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया और मृत बंदर को अपने साथ ले गए। आपको बता दें कि इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों का आवागमन भी बंद हो गया।
























