
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने युवती के खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। मोहल्ला गणेशपुरा निवासी प्रेरणा ने बताया कि 12 अप्रैल दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कुछ रुपये निकालने गई थीं। रुपये निकालने के बाद वह कॉलेज जा रही थीं। इसी बीच एटीएम में खड़े दो युवकों ने आवाज लगाकर रोक लिया था। युवकों ने एटीएम में बुलाकर उनसे मशीन में लेनदेन निरस्त करने की बात कही थी। उन्होंने एटीएम में दोबारा कार्ड लगाया था। इस दौरान आरोपियों ने उनका कार्ड बदल दिया था। आरोपियों ने तीन बार में खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854































