12.58 लाख की कोल्ड ड्रिंक की खेप दिलाने पर रुपए हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एफसीआई श्रीनगर कॉलोनी निवासी व्यापारी से कोल्ड ड्रिंक की खेप दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर 12.58 लाख हड़प लिए। मामले की शिकायत हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से की जिनके आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ निवासी संदीप तोमर ने बताया कि मोहल्ला शक्तिनगर हापुड़ में वंश ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। फॉर्म होलसेल में कोल्ड ड्रिंक खरीदने व बेचने का कार्य करती है। उसके एजेंट अंकित कुमार निवासी बिहारीपुर एक्सटेंशन गोकलपुरी दिल्ली से पुराने व्यापारिक संबंध थे। 12 मार्च 2024 को उसके पास अंकित का फोन आया था। अंकित ने बताया कि उसका एक पार्टी धीरज राजोरा पुत्र इंद्र दत्त राजोरा निवासी किशोरपुरा ईदगाह के पीछे कोटा राजस्थान के पास लगभग 12-13 लाख रुपए का माल है। उसने अंकित से माल खरीदने के लिए धीरज से बात पक्की करने की बात कही। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो अंकित की बातों पर विश्वास कर उसने 14 से 15 मार्च में तीन किश्तों के माध्यम से बताएं खाते में 12.58 लाख डाल दिए और 16 मार्च को माल की डिलीवरी होने की बात कही लेकिन अभी तक माल डिलीवर नहीं हुआ है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























