हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने शुक्रवार की देर रात खुद को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है जो लोगों को बातों में उलझा कर उनकी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगता था। पुलिस ने फर्जी सिपाही को मेरठ हापुड़ बाईपास पर स्थित किठौर रोड से गिरफ्तार किया है जिससे दिल्ली पुलिस का फर्जी आईकार्ड, पिस्टल, 600 रु की नकदी बरामद की है। युवक ने हापुड़ के चार लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी बुलंदशहर का निवासी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586




























