हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की तड़के हुई बारिश से सड़क पर निकलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनुमान है कि शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं सोमवार को बादल छाए रहेंगे जिससे घटा रहेगी जबकि मंगलवार को धूप खिलने का अनुमान है।
शनिवार को ही बारिश से राहत की बात यह रही कि इससे प्रदूषण पर असर पड़ा है जिससे पॉल्यूशन का स्तर पहले से सुधर गया है। हापुड़, पिलखुवा, बहादुरगढ़, सिंभावली, गढ़ समेत विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान शनिवार को 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री जाने की उम्मीद है जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक जाने की संभावना है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958





























