
मोनाड विश्वविद्यालय के लेक्चरार के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय एक बार फिर से चर्चाओं में है। यूनिवर्सिटी में कार्यरत लेक्चरार डॉक्टर अमित चौधरी ने यूनिवर्सिटी में महत्वपूर्ण पद संभालने वाले पर जानलेवा हमला करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लेक्चरार अमित चौधरी ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोनाड विश्वविद्यालय में वह लेक्चरर हैं जिनके साथ गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे के आसपास यूनिवर्सिटी के एडमिशन डायरेक्टर ने उनके साथ मार पिटाई की और गाली गलौज किया और बेल्ट से हमला किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























