
मोनाड यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा: जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई पूरी, फैसला सुरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में फर्जी मार्कशीट के मामले में मंगलवार को विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा समेत 10 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। मामले में जिला न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रख लिया है जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
जिला शासकीय अधिवक्ता गौरव नागर ने अदालत से इस मामले में और समय देने की मांग की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि सभी आरोपियों की जमानत पर एक साथ सुनवाई की जाए। 8 जुलाई को अन्य आरोपियों की याचिकाओं पर भी सुनवाई निर्धारित थी। जिला न्यायाधीश ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई की। तारीख 8 जुलाई तय हुई थी। 8 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























