
मोनाड विश्वविद्यालय के चेयरमैन बिजेंद्र हुड्डा ने भागने की साजिश को नकारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा ने रिमांड पर कई राज उगले हैं। गाजियाबाद में डासना जेल से रिमांड पर लिए गए बिजेंद्र ने बताया कि सिपाही सचिन कुमार को वह पहले से जानता है जबकि सिपाही राहुल से कभी मुलाकात नहीं हुई। वंश सैनी और मुकुल को मोनाड विश्वविद्यालय का कर्मचारी बताया। सूत्रों ने बताया कि रिमांड पर विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि वह भागने की फिराक नहीं था।
गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस ने शनिवार को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछताछ की और कई सवाल पूछे। साजिश के संबंध से भी जुड़े सवाल किए गए लेकिन विजेंद्र हुड्डा ने साफ इनकार कर दिया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सिपाहियों के संपर्क में रहे मुकुल और वंश की तलाश की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































