हापुड, सीमन (ehapurnews.com): 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रे पर जिला खेल कार्यालय हापुड़ के तत्वावधान में साइकिल रेस का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल रेस बालक वर्ग में मोहित खुराना ने प्रथम, साहिल कसाना ने द्वितीय, अनुराग सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में प्रियंका ने प्रथम,रश्मि ने द्वितीय तथा नैना सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मुरताज बिलाल, सूर्या तोमर मोहम्मद सादमान, गौरव, रश्कििा सैनी एवं चंचल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण डी०पी०आर०ओ० वीरेन्द्र सिंह व दिब्यांगजन अधिकारी अभिषेक सरोज के द्वारा किया गया। अन्त में उप क्रीड़ाधिकारी हापुड़ मधु अवस्थी ने मुख्य अतिथि एवं आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया ।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















