
नंदपुर की मोहन एन्कलेव व मधुबन एन्कलेव अवैध कालोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कालोनी काट कर भूखंड बेचे जा रहे है। जनपद के धौलाना ब्लाक के गांव नंदपुर में मोहन एन्कलेव व मधुबन एन्कलेव नाम से बनाई गई कालोनी पूरी तरह अवैध है। कोलोनाइजर मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कालोनी विकसित कर भूखंड बेच रहे है।
उक्त कालोनी में भूखंड लेने के इच्छुक लोगों को जिला पंचायत हापुड़ ने परामर्श दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए अवैध कालोनी में भूखंड क्रय करने से बचें।
इसके अतिरिक्त एसके गुप्ता व निजाम अहमद द्वारा काटी जा रही कालोनी भी पूरी तरह अवैध है। जिला पंचायत हापुड़ ने उक्त चारों कालोनी के अवैध होने की पुष्टि की है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























