एक बार फिर से मोदी सरकार
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू हो गया।भाजपाई दीवारों पर एक बार फिर से मोदी सरकार लिख कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है।भाजपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने गांव धौलाना में दीवार पर हाथ से एक बार फिर से मोदी सरकार लिखने के साथ ही भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल भी अंकित किया।उन्होने नागरिकों से अपील की है कि सभी प्रदेशवासी मिलकर “दीवार लेखन अभियान” में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,साथ ही विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान 2024 में तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के मार्ग को प्रशस्त करेगा।भाजपा के नेता दीवार लेखन में जुट हुए है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























