VIDEO: MOCKDRILL: आग पर काबू पाने के तरीके बताए










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आग से किस तरह निपटा जाए इसके बारे में सीएफओ मनु शर्मा ने मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को जानकारी दी और कहा कि आग लगने की दिशा में घबराए नहीं बल्कि संयम और एकजुटता के साथ आग को बुझाने का प्रयास करें।
दरअसल हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मैरिनो इंडस्ट्रीज में दमकल विभाग की टीम ने एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जहां एक कैंटर के जरिए बताया गया कि यदि कैंटर में आग लग जाए तो किस तरह उस पर काबू पाया जा सकता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ मनु शर्मा ने मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों और फैक्ट्री के अधिकारियों को बताया कि सबसे पहले घबराए नहीं और असेंबली प्वाइंट पर इकट्ठा हो जाए। खुद को सुरक्षित रखें। अलार्म के माध्यम से अन्य लोगों को अलर्ट करें। दमकल विभाग को सूचित करें और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू करें। यदि शुरुआत में ही आग पर काबू पा लिया जाए तो समय रहते आग बुझाई जा सकती है और होने वाली घटना को टाला जा सकता है। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बड़े ही ध्यान से सीएफओ मनु शर्मा की बातों को सुना। इस दौरान प्लांट हेड गौरव दुबे, सेफ्टी मैनेजर कुलदीप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी नवनीत सिंह, एचआर हेड रामेंद्र सिंह, सुरक्षा अधिकारी कैप्टन लाल सिंह व मैरिनो तथा दमकलकर्मी मौजूद रहे।








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!