जनपद हापुड़ में किया गया मॉकड्रिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भूकम्प/अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजन किया गया। मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद में अलग-अलग तीन जगहों पर किया गया। अचानक से महसूस किया भूकम्प का झटका, खाली कराया पूरा विद्यालय। सामान्य रूप से संचालित विद्यालय में अचानक भवनों में कम्पन महसूस किया गया जिससे विद्यालय के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थी चौकन्ने हो गये एवं अपने-अपने कक्षाओं एवं कार्यालयों से तत्काल निकल कर बाहर आ गये, मौके पर उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी द्वारा पूर्व दिनों में निरन्तर कराये गये अभ्यासों एवं प्रशिक्षणों के परिणाम स्वरूप सभी विद्यार्थी एवं विद्यालय प्रबंधन निकलकर बाहर एसेम्बली एरिया में एकत्रित हो गये, घटना की सूचना जिला आपात संचालन केन्द्र, हापुड़ को प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के आई०आर०एस० तन्त्र को सक्रिय करते हुए घटना स्थल के लिये रवाना किया गया, घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के इन्सिडेन्ट कमान्डर श्री संदीप कुमार द्वारा सभी राहत एवं बचाव एजेन्सियों को निर्देशित किया गया कि अपन सभी उपकराणों एवं दक्ष बचाव कर्मियों के साथ स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया जाय एवं भवन के भीतर एक टीम भेज कर यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि कोई भी विद्यार्थी या स्टाफ भवन के किसी भी भाग में फसा न रह जाय, घटना स्थल पर मौजूद जनपद के प्रशिक्षित आपदा मित्रों द्वारा भवन का सर्च किया गया जिसमें एक भी विक्टिम मौजूद नहीं मिला, सभी को सकुशल निकाल लिया गया था।
भूकम्प के कारण विद्यालय के आस-पास के भवनों पर भी असर दिखा, लगी आग जैसे ही भूकम्प के झटके महसूस होने के उपरान्त विद्यालय परिसर, कक्षाओं आदि को खाली कराया गया, तो सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय के दूसरे भवन वनवासी छात्रावास के दूसरे तल पर विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी है जहां विद्यालय के कुछ छात्र एवं वार्डन, कर्मचारी वहीं फंसे हुए हैं तत्काल मौके पर उपस्थित इन्सिडेन्ट कमाण्डर एवं सेफ्टी ऑफिसर द्वारा रेस्क्यू एण्ड रेस्पांस आफिसर एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा जो कि मौके पर उपस्थित थे उनको आग पर नियन्त्रण हेतु अपनी अग्निशमन वाहनों एवं विशेषज्ञों को लगा कर आग पर काबू पाने का आदेश दिया, जिसके तुरन्त बाद अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आग को नियन्त्रित कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, घटना स्थल पर दो लोग आग से जल कर जख्मी हो गये जिन्हे घटना स्थल से थोड़ी ही दूर स्थापित किये गये फील्ड हास्पिटल में बने वार्ड में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया, प्राथमिक उपचार के दौरान एक विक्टिम की हालत अधिक नाजुक होने के कारण मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेन्स द्वारा पीड़ित को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में किया गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































