हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड संख्या 10 के मौहल्ला मुजफ्फरपुरा में एक इमारत पर 5G मोबाइल टावर लगाये जाने के विरोध में रविवार को लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
सभासद नरेश भाटी ने हापुड़ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि मोहल्ला मुजफ्फरपूरा में जिस इमारत पर 5G मोबाइल टावर लगाया जा रहा हैं वह इमारत जर्जर अवस्था में हैं और कॉलोनी की सड़क भी 2 फीट चौड़ी हैं तथा 5G मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियम किरणों से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने ने लोगों की समस्या को देखते हुए मांग की है कि 5G मोबाईल टावर लगवाने की अनुमति न दी जाएं। मोहल्ला मुजफ्फरपूरा मीनाक्षी रोड में इमारत पर लगवाए जा रहे मोबाइल टावर का काम तत्काल रुकवाया जाएं। यदि मोबाइल टावर को लगवाने का काम नहीं रोका गया तो भविष्य में इसका खामियाजा इमारत और आसपास रह रहे लोगों को भुगतना पड़ सकता हैं।
श्रीमान! आप से आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास भी है कि आप लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समस्या का निदान कराएंगे।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























