हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव परपा में सोमवार को मोबाइल टावर टूटकर एक महिला के घर पर गिर गया। घर में मौजूद महिला टावर की चपेट में आ गई और वह घायल हो गई जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर के गुलावठी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव परपा के राजेंद्र ने बताया कि उसकी एक विधवा बहन पिस्ता दो दिन पहले गांव आई थी। सोमवार की सुबह वह घर में मौजूद थी। इसी दौरान घर के सामने लगा मोबाइल टावर टूटकर घर पर गिर गया। इस दौरान उसकी बहन टावर के नीचे दब गई। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पिस्ता को बाहर निकाला जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























