
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एम एंड एम प्रोटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड लगातार हापुड़ के विकास के लिए नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है जहां एक ओर हापुड़ की कलेक्ट्रेट के पास एम एंड एम प्लाजा का निर्माण अपने अंतिम चरण में है तो वहीं संस्था हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित मेरिनो के सामने लेकर आ रही है रेजिडेंशियल हाउसिंग जिसका भूमि पूजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रसादी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पहुंचे लोगों ने संस्था के राकेश गोयल, अभिषेक गोयल, कमल चौधरी व चेतन गोयल को शुभकामनाएं दी। साथ ही कराए जा रहे निर्माण की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। रेजिडेंशियल हाउसिंग से संस्था को काफी उम्मीद है। लोगों का मानना है कि संस्था गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं कर रही और मजबूती के साथ प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है।
जल्द ही प्लाजा का कार्य पूरा होने वाला है। इसी के साथ रेजिडेंशियल हाउसिंग प्रोजेक्ट को भी अमली जामा पहनाया जा रहा है। लोग भी इसमें काफी रुचि ले रहे हैं।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483

























