
भाजपा के इश्तहार से विधायक का चेहरा गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ की जिला अध्यक्ष कविता माधरे व भाजपा जिला कार्य समिति ने जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि व हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है।
जिला अध्यक्ष व जिला कार्य समिति की ओर से इस आशय का आधा पेज का एक इश्तहार भी प्रकाशित कराया गया है जिसमें सभी के फोटो भी छपे हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व क्षेत्रीय सांसद जिला प्रभारी मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष की फोटो भी छपी है।
भाजपा जिला कार्य समिति ने जनपद के तीनों विधायकों गढ़ से हरेंद्र तेवतिया, हापुड़ से विजयपाल आढ़ती तथा धौलाना से धर्मेश तोमर की पूरी तरह से उपेक्षा करते हुए इश्तहार में कोई प्रमुखता नहीं दी है।
भाजपा जिला कार्य समिति द्वारा भाजपा के तीनों विधायकों की उपेक्षा की भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का बाजार गर्म है और भाजपा हाई कमान को इस मामले से अवगत कराया है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























