हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती निकाय चुनाव के दौरान नवीन मंडी स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विजयपाल ने सभी से बढ़-चढ़कर मतदान के इस त्यौहार में हिस्सा लेने की अपील की। आपको बता दें कि इससे पहले विधायक विजयपाल आढ़ती हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित चंडी मंदिर धर्मशाला में वोट डालने पहुंचे थे।
निकाय चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे वोटिंग शुरू हुई जिसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। हापुड़ सदर विधायक गुरुवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पहुंचे और मतदान केंद्र में बूथों का निरीक्षण किया जिन्होंने सभी से अपील की कि वोट डालकर मतदान के पर्व का हिस्सा बने और अन्य मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।




























