
भाजपा समारोह में विधायक ने किया ध्वजारोहण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपपद हापुड़ में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को हापुड़ में डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के निकट धूमधाम से मनाया। भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती तथा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता तथा संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दिन डा.भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में लिखित संविधान को लागू किया गया था। संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व है। आज के दिन सभी राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ले। समारोह में भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500


























