👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने रविवार को चार स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,354 स्टाफ नर्सिंग का चयन हुआ है जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम से लाइव जुड़ते हुए विधायक विजयपाल आढ़ती ने हापुड़ में चार स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा।





























