
विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए सुझाव साझा किये
हापुड़, सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com): विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत सुझाव अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए हापुड़ शहर के विधायक श्री विजयपाल आढ़ती जी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश तोमर जी ने आज QR कोड स्कैन कर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दर्ज किए। दोनों ही गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे के विस्तार हेतु अपने सुझाव साझा करते हुए अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से राज्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की कि अधिक से अधिक QR कोड स्कैन कर अपने सुझाव अवश्य साझा करें।
कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही और सभी ने विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।
दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, हल्दी-मेहंदी की सजावट व कैटरिंग के लिए संपर्क करें: 8439122080























