👁 0 views Views
गंगा मेले में बिछड़े दो लोगों को मिलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ गंगा मेला में बिछुड़े लोगों को मिलाने हेतु खोया पाया केंद्र स्थापित किया गया है। गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2022 में गंगा स्नान करने आये परिवार से मेले में बिछड़े एक मासूम बच्चे व एक महिला (दो गुमशुदाओं) को खोया-पाया केंद्र द्वारा सकुशल परिजनों से मिलाया गया जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और पुलिस कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।





























