
मितांश गुप्ता ने उत्तीर्ण की क्लैट की परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मठमलियान निवासी मितांश गुप्ता पुत्र चेतन प्रकाश गुप्ता ने पीजी में दाखिला लेने हेतु कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (क्लैट) की परीक्षा दी थी। परीक्षा को उन्होंने उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 87वीं रैंक हासिल की है। इस अवसर पर मितांश को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

मितांश ने दसवीं में 12वीं सेंट जेवियर स्कूल खेड़ा पिलखुवा से उत्तीर्ण की थी। आईएमएस गाजियाबाद से स्नातक किया जिसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से उन्होंने प्रथम श्रेणी में कानून की स्नातक डिग्री प्राप्त की। वह दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं जो एन एल यू बेंगलुरु से आगे परास्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























