
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शरीफाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिनों से लापता था। कमरे के अंदर युवक का शव मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक 4 दिनों से लापता चल रहा था। कमरे के अंदर युवक का शव पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा रामपुर निवासी 25 वर्षीय राम लखन खेती करता था जिसके दो भाई गाजियाबाद में रहते हैं। मृतक का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अंदर रखा सामान व्यस्त व्यस्त था। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























