हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा के जंगलों में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त 42 वर्षीय अमरेश निवासी लखपत की मढ़ेया के रूप में हुई है जोकि कुछ दिनों से लापता चल रही थी।
पिलखुवा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जो लाश मिली है। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। पुलिस ने लाश मिलने के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























