👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले से कॉलेज जाने के दौरान लापता हुई छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा पांच दिन पहले घर से कॉलेज जाते समय स्कूटी सहित लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के एक मोहल्ले से छात्रा को बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ दिल्ली गई थी। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने छात्रा को स्वजन को सौंप दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























