
नारी सशक्तिकरण पोस्टर प्रतियोगिता में कु.कुलसुम ने पाया प्रथम स्थान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में शनिवार को “एक्टिविटी क्लब की अध्यक्षा प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “आधुनिक भारत की नारी रत्न’ विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में 18 छात्राओं ने भागीदारी की। स्त्री सशक्तिकरण को संदर्शित करती इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने सरोजिनी नायडू से पीवी सिंधु तक के पोस्टरों का निर्माण किया। राजनीति जगत, खेल जगत, संगीत जगत, विज्ञान जगत आदि से संबंधित महिलाओं के चित्र एवं उनका परिचय छात्राओं ने बहुत ही खूबसूरती से पोस्टर पर उकेरा। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर करुणा गुप्ता एवं प्रोफेसर वसुधा श्री ने अपना निर्णय देते हुए कु. कुलसुम को प्रथम, कु. नंदनी एवं कु. रिया को द्वितीय, कु. शबनम को तृतीय विजेता घोषित किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर आआ शुक्ला कौशिक ने अपने संबोधन भाषण में भारत की सशक्त नारियों के योगदान को रेखांकित किया तथा विजयी छात्राओं को बधाई दी। प्रोफेसर जया शर्मा, डॉ० सरोजिनी, डॉ. मीनू कश्यप, डा. निशू यादव, डॉ. सर्वेश, डॉ० प्रियंका सोनकर, सुश्री साधना, डॉ धनेश्वरी आदि प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम की समाप्ति पर एक्टिविटी क्लब की अध्यक्षा प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























