हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुलंदशहर जनपद निवासी युवती ने पुलिस से मामले में न्याय की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव निवासी युवती बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव में किसी काम से आई थी। बताया जा रहा है कि युवती पिछले छह महीनों से अपनी बहन के यहां रह रही है। 21 जून को युवती की बहन और जीजा किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच युवती को घर में अकेला पाकर गांव का एक युवक कमरे में घुस आया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बहन और जीजा के घर पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























