
ताला तोड़कर बदमाश भैंस ले उड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आशियाना कालोनी में मवेशी चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ले उडे।चोरी की यह वारदात मंगलवार की रात को हुई जिसका बुधवार की सुबह उस समय पता चला जब गृहस्वामी फारूक घर पहुंचा और भैस चोरी न पाकर पैर तले जमीन खिसक गई।
फारूक ने बताया कि रात मौसम खराब होने की वजह से वह मकान का ताला लगाकर सोने के लिए अन्यत्र चला गया।वह बुधवार की सुबह जब आया तो भैंस गायब थी।बदमाश ताला तोडकर भैस ले गये और लवारा छोड गये है।सूचना पर पुलिस पहुंची है और जानकारी की है।पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खाने में लगी है। हापुड़ नगर थाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
समझा जाता है कि भैस चोरी में गोश्त के माफिया का हाथ हो सकता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















