पुलिसकर्मियों से की अभद्रता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो गई और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का है जब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि तभी बाइक सवार दो युवक किसी बात पर भड़क उठे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























