पांच लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी अल्पसंख्यक कांग्रेस: हसन आतिफ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने लोगों से संपर्क शुरू कर दिया है। अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जिला चेयरमैन हसन आतिफ का कहना है कि सात अगस्त से 13 अगस्त तक 5 लाख 52 हज़ार दलित परिवारों तक पहुंचेगी अल्पसंख्यक कांग्रेस। हसन ने बताया कि जय जवाहर – जय भीम दलित मुस्लिम जनसंपर्क सप्ताह 7 अगस्त से 13 अगस्त तक दलित बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
प्रदेश के हर ज़िले में प्रत्येक दिन 100 दलित परिवारों से सम्पर्क कर 5 लाख 52 हज़ार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। पर्चा वितरण कर दलितों को जागरूक किया जायेगा।
डॉ० ख़ालिद मुहम्मद खान प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कहा कि क़ानूनी समानता लाने के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड के बहाने भविष्य में आरक्षण को भी खत्म करने का रास्ता खोला जा रहा है क्योंकि आरक्षण भी एक विशेष अधिकार है जो सामाजिक आधार पर सिर्फ़ दलितों और पिछड़ों को मिला है। यानी कांग्रेस के कमज़ोर होने से दलित मुस्लिमों के संवैधानिक अधिकार ही खतरे में पड़ गये हैं।
ज़िला उपाध्यक्ष खुशनूद अहमद ने कहा कि ऐसे में ज़रूरत है कि दलित अपने पुराने घर कांग्रेस में लौट आएं। इस अवसर पर अबरार अहमद, आमिर सिद्दीकी, अब्दुल कलाम, नासिर, आबिद, मुमताज़, अनीस, मास्टर अनवार, साबिर, दानिश आदि लोग उपस्थित थे।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!