हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में पाइप लाइन चेक करने के लिए टाइल्स को उखड़ा गया था लेकिन टाइल्स लगाने की जगह संबंधित विभाग के लापरवाह कर्मचारियों ने सड़क को ऐसे छोड़ दिया जिसकी वजह से बारिश के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी का कहना है कि जब पाइपलाइन को चेक किया गया तो उसके पश्चात यहां गहरा गड्ढा था। उसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को फोन कर मामले से अवगत कराया जिन्होंने 10 दिन बाद आकर गड्ढे को मिट्टी से भर तो दिया लेकिन टाइल्स अभी तक नहीं बिछाई गई हैं। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि हापुड़ के जवाहरगंज की यह गली पहले से ही तंग है। वहीं मोड़ के पास यह हालात अपने आप में कई सवाल उठा रहे हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























