हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव से अपहृत एक 6 वर्षीया बालिका के साथ मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बालिका का मेरठ मेडिकल में इलाज चल रहा है। बालिका के पूर्ण स्वस्थ होने पर पुलिस बालिका का बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने लोगों से हुई बातचीत के आधार पर बदमाश की एक प्रोफाइल तैयार की है जिसके आधार पर पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने में जुटी है।

बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव से एक बाइक सवार व्यक्ति ने 6 वर्षीया बालिका का अपहरण कर जंगल में ले गया जहां दुष्कर्म के बाद बालिका को बेहोश छोड़ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अगले दिन सुबह को बालिका को जंगल से बेहोशी का हालत में बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस की 6 टीमें लगी हैं। आरोपी शीघ्र की पुलिस के शिकंजे में होगा।