नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप, हर रात किया रेप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले किशोरी ने अपनी सगी मां पर उसे थाना बाबूगढ़ निवासी अधेड़ को बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी द्वारा अपनी मां पर लगाए गए आरोपों के बाद आधिकारी भी सन्न रह गए। पीड़िता ताऊ के साथ जिलाधिकारी से मिली और मामले की शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि अधेड़ ने पीड़िता को दो माह तक कुचेसर चोपला स्थित मकान में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि पीड़िता के पिता की 8 अप्रैल 2025 को घर पर ही करंट लगने से मौत हो गई थी। वह दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी है।
पीड़िता का कहना है कि वह नाबालिक है जो शुक्रवार को हापुड़ के जिला मुख्यालय पहुंची और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। किशोरी ने डीएम से शिकायत में बताया कि वह मेरठ के स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। 11 दिसंबर 2025 को उसकी सगी मां ने रुपए के लिए जबरन उसे बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया। वर्तमान में आरोपी कुचेसर चोपला स्थित अपने मकान में रह रहा है। इसके बाद 13 फरवरी को उसकी मां बहाना बनाकर उसे आरोपी के घर छोड़कर चली आई थी। इसके बाद आरोपी ने अत्याचार शुरू कर दिए। आरोप है कि उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। आरोपी बाहर जाने पर उसके कमरे का ताला लगाकर जाता था। 13 फरवरी को वह किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर अपने ताऊ के घर पहुंची और आप बीती बताई। 14 फरवरी को ताऊ पीड़िता के साथ गांव के कुछ लोगों को लेकर नानपुर चौकी पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। उचित कार्यवाही न होने पर पीड़िता जिलाधिकारी से मिली और न्याय की गुहार लगाई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएम ने इस संबंध में एसपी से वार्ताकर मामले में कार्रवाई की बात कही। पुलिस जांच कर रही है।








  • Related Posts

    घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…

    Read more

    गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

    गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

    सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

    सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

    नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

    नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

    सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

    सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

    भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

    भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
    error: Content is protected !!