हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राजीव विहार निवासी गौरव मस्तान की सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने रविवार को गौरव के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
बता दें कि गौरव मस्तान अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर मेरठ से हापुड़ लौट रहे थे कि रास्ते में मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गौरव की मौत हो गई जिसके पश्चात रविवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप गौरव के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646


























