हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री और हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह रविवार को जनपद हापुड़ पहुंचेंगे। इस दौरान योगी सरकार के साढे 4 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में सत्ता पर काबिज हुए में साढे 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं। साढे 4 वर्ष योगी सरकार के पूरे होने पर प्रभारी मंत्री संदीप सिंह रविवार को हापुड़ पहुंचेंगे और विकास भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जनता को प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। संदीप सिंह उन योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे जिससे जनता लाभान्वित हुई है। बता दें कि संदीप सिंह शनिवार को लखनऊ से दिल्ली यूपी सदन पहुंचेंगे जहां से वह रविवार की सुबह हापुड़ के लिए रवाना होंगे। हापुड़ में सरकार की उपलब्धियां गिनाकर वापस दिल्ली लौट जाएंगें।





























