हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। यह खनन माफिया रात के समय खनन करते हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब खनन विभाग की आंखें खुल गई हैं जिसने बीती रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बग्गी, पांच डंपर को सीज़ कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह बग्गी बालू के अवैध खनन तो डंपर मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त पाए गए हैं। अब देखना यह होगा कि खनन विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी या इस पर पूर्ण विराम लग जाएगा।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन जोरों से चल रहा है। रात को ग्रामीण क्षेत्र में आपको सड़कों पर जेसीबी और डंपर दौड़ते हुए दिखाई देंगे। खनन विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की पूठ रोड, आलमपुर में कार्रवाई करते हुए बालू खनन में लिप्त चार बग्गी तथा मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त पांच डंपर को सीज़ कर दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















