हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले दिनों में हापुड़ का तापमान गिरने की उम्मीद है। यदि न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह गिरकर सात डिग्री तक रह जाएगा और अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। आपको बता दें कि फिलहाल हापुड़ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन दोपहर में निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण लोग स्वेटर पहनने से परहेज कर रहे हैं जिसकी वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सुबह और शाम को सर्द हवाओं के साथ-साथ दोपहर के समय निकलने वाली तेज धूप के कारण लोग लापरवाही करते हुए स्वेटर उतार देते हैं जिसकी वजह से उन्हें जुखाम, बुखार आदि की समस्याएं हो रही हैं। चिकित्सकों का कहना है की लापरवाही ना करें। तापमान में लापरवाही की वजह से लोगों को बुखार, जुकाम आदि हो रहे हैं।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























