👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी में पानी की बर्बादी एक तस्वीर सामने आई है। जहां पानी की टंकी के नीचे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह हालात यहां कई दिनों से बने हुए हैं। साफ पानी नालियों में बह रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दूर-दूर तक इस बर्बादी को देखा जा सकता है।
बता दें कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी में एक पानी की टंकी है जिसके नीचे यह बर्बादी हो रही है। आने-जाने वाले सभी लोगों को यह बर्बादी नजर आ रही है लेकिन किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है जिससे लाखों लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है।





























