गन्ना भुगतान न करने पर मिल मालिकों पर होगा मुकद्दमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शनिवार को शुकतीर्थ में मेरठ, सहारनपुर व (मुजफ्फरनगर) मुरादाबाद मंडल के जनपदों के चीनी मिलों के भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने शामली चीनी मिल द्वारा बीते वर्ष के बकाया 60 करोड़ लक्ष्मी नारायण रुपये का भुगतान नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। एक अप्रैल तक भुगतान न किए जाने पर मिल मालिकों को जेल भिजवाने और मिल की नीलामी कराने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रदेश की सभी चीनी मिलों को हर हाल 31 मार्च तक गन्ने का 50 प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए।
शनिवार को गन्ना मंत्री ने कहा कि शामली, मलकपुरा और बिलारी चीनी मिल के गन्ना भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है। गन्ना भुगतान चौधरी नहीं करने वाली चीनी मिलों के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसान को गन्ने के बीज के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























