हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सिंथेटिक दूध की बिक्री होने की खबरों पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम लगातार छापेमारी करके दूध के नमूने ले रहा है । जनपद हापुड़ की खाद्य सुरक्षा टीम ने एक आभियान के तहत अमित बुलंदशहर रोड से दूध का नमूना ,लख्मीचंद के प्रतिष्ठान स्वर्ग आश्रम रोड से दूध का नमूना , मुकमिमल की डेयरी बुलंदशहर रोड से दूध का नमूना एवं टीकम के प्रतिष्ठान पिलखुवा से दूध के नमूने संग्रहित किये।उपरोक्त सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बता दें कि गली-मौहल्लों में खुली दूध की दुकानों पर धड़ल्ले से सिंथेटिक दूध बिक रहा है,जो सुबह से शाम तक टनों दूध बेचते हैं परन्तु न जानें वे क्यों छूट जाते हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































