हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे गेट संख्या 73 के पास घास चरने गई एक दुधारू गाय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगरपालिका की जेसीबी मशीन की मदद से गाय के शव को दफनाया गया।
बता दें कि गुरुवार की सुबह एक दुधारू गाय हापुड़ के गेट नंबर 73 के पास घास चर रही थी। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसके पश्चात गाय के शव को जेसीबी मशीन की मदद से दफनाया गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























