
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में रेलवे पार्क हापुड़ में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी आशा सोमानी को योग गुरु के रूप में सम्मानित किया गया जो कि पिछले 21 वर्षों से सभी को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देती आ रही हैं।
महिला पतंजलि की जिला महामंत्री सरोज माहेश्वरी ने मंच संचालन गायत्री मंत्र उच्चारण से किया तथा उपस्थित सभी बहनों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। गुरु महिमा एवं गुरु भजनों से मीरा, कल्पना, पूनम पाठक, अनीता जैन, अंजना , लाविका एवं राजकुमारी ने उपस्थित बहनों को भाव विभोर कर दिया। उपस्थित बहनों ने नतमस्तक होकर गुरु को सम्मानित किया तथा पुष्पों का हार समर्पित किया।
तत्पश्चात शांति पाठ किया गया, और गुरु प्रसाद वितरित किया गया। विमला, हेमलता, बीना, प्रेम, सीता, मनीषा, जितेश, मंजू, नीलम, सरोज माहेश्वरी डॉ पुष्पा वत्स, कृष्णा, मोनिका, आभा, आदि ने गुरु चरण स्पर्श करके गुरु आशीर्वाद ग्रहण किया।























