हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग पर दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले की जांच में पता चला है कि यह मेटल कटिंग फैक्ट्री दमकल विभाग की एनओसी के बिना चल रही थी। ऐसे में अब फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ज्ञात हो कि खेड़ा स्थित एक मेटल कटिंग की फैक्ट्री में मंगलवार की रात करीब 7:00 बजे आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए हापुड़ समेत गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से आठ दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जिसमे लाखों लीटर पानी आग बुझाने में बर्बाद हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जान हानी नहीं हुई। वहीं फैक्ट्री मालिक मदन गोयनका इस फैक्ट्री के संचालक हैं। जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री बिना एनओसी के चल रही थी। दमकल विभाग की ओर से अब नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि इसी के साथ और भी तमाम फैक्ट्रियां बिना एनओसी के चल रही हैं जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























